चावल के क्या नुकसान हैं?HealthPlanet

Posted on Sat 17th Dec 2022 : 15:53

चावल खाने से सेहत को हो सकते हैं ये 7 नुकसान-Side Effects Of Eating Rice In Hindi

ओवरईटिंग के हो सकते हैं शिकार

चावल का सेवन करने से आप ओवरईटिंग (Overeating) के शिकार बन सकते हैं, क्योंकि चावल आसानी से पच जाता है और आपको दोबारा भूख लगने लगती है, जिसकी वजह से आप बार-बार कुछ न कुछ खाते ही रहते हैं और आप ओवरईटिंग के शिकार हो जाते हैं।

गैस की हो सकती है शिकायत

चावल का अधिक सेवन करने से गैस और एसिडिटी (Acidity) की शिकायत हो सकती है। क्योंकि चावल में फाइबर की मात्रा बहुत कम होती है, जिसकी वजह से गैस की समस्या हो जाती है। साथ ही इसके सेवन से पाचन तंत्र भी कमजोर हो जाता है।

हड्डियां हो सकती है कमजोर

सफेद चावल में पोषक तत्वों की मात्रा कम होती है, इसलिए इसका अधिक मात्रा में सेवन करने से हड्डियों को फायदा नहीं पहुंचता बल्कि सफेद चावल का ज्यादा सेवन करने से हड्डियां कमजोर (weak bones) होने लगती हैं और हड्डियों से जुड़ी बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है।

मोटापा के हो सकते हैं शिकार

सफेद चावल का अधिक मात्रा में सेवन करने से आप मोटापा (Obesity) के शिकार भी हो सकते हैं। जी हां क्योंकि इसमें कैलोरी की मात्रा अधिक होती है, इसलिए इसका अधिक सेवन मोटापा बढ़ा सकता है और बढ़ता मोटापा कई बीमारियों को जन्म दे सकता है।

सुस्ती होती है महसूस

चावल का अधिक मात्रा में सेवन करने से सुस्ती महसूस होने लगती है। आपने अक्सर देखा होगा कि चावल खाने के बाद नींद आने लगती है, ऐसा इसलिए होता है क्योंकि चावल शरीर में शुगर की मात्रा को बढ़ाने का काम करता है। जिस वजह से नींद आने लगती है।

डायबिटीज का बढ़ जाता है खतरा

चावल का अधिक मात्रा में सेवन करने से डायबिटीज (Diabetes) का खतरा बढ़ जाता है, क्योंकि चावल में कैलोरी की मात्रा अधिक होती है और इसके सेवन से शरीर में शुगर की मात्रा बढ़ने लगती है, जिससे डायबिटीज का खतरा भी बढ़ जाता है। इसलिए डायबिटीज के मरीजों को चावल खाने की सलाह नहीं दी जाती है।

पथरी की हो सकती है शिकायत

कई लोग कच्चे चावल खाने के शौकीन होते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कच्चे चावल का सेवन सेहत को काफी नुकसान पहुंचाता है। जी हां अगर आप कच्चे चावल का सेवन करते हैं, तो इससे पथरी (Stone) की शिकायत हो सकती है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info